फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Starting today, the Lucknow Passenger will run only up to Kanpur Anwarganj.

Hathras News: आज से कानपुर अनवरगंज तक ही जाएगी लखनऊ पैसेंजर

Thu, 02 Apr 2026 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 02 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Starting today, the Lucknow Passenger will run only up to Kanpur Anwarganj.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कानपुर में रेलवे ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते कासगंज से लखनऊ जंक्शन तक संचालित होने वाली 55345/46 पैसेंजर ट्रेन के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट करते हुए अब इसे केवल कानपुर अनवरगंज तक ही चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन





इस निर्णय का सीधा असर हाथरस सहित मथुरा-कासगंज रेलखंड के यात्रियों पर पड़ेगा। अब तक यह ट्रेन कासगंज से सीधे लखनऊ तक जाती थी, जिससे यात्रियों को बिना ट्रेन बदले यात्रा की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब यात्रियों को कानपुर अनवरगंज या अन्य स्टेशनों पर ट्रेन बदलकर आगे की यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन




दरअसल, मथुरा से कासगंज के बीच चलने वाली ट्रेन का रैक ही आगे लखनऊ पैसेंजर के रूप में संचालित होता था। हाथरस स्टेशन पर रुकने वाली इस ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ तक सफर करते थे। अब इस व्यवस्था में बदलाव होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







13 मई तक रहेगा असर

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते यह परिवर्तन 13 मई तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद ही ट्रेन का संचालन पूर्ववत होने की संभावना है। लखनऊ पैसेंजर के शॉर्ट टर्मिनेट होने से हाथरस के यात्रियों को अगले डेढ़ माह तक असुविधा झेलनी पड़ेगी। रेलवे द्वारा मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed