फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sports will be done in block level council schools in just five thousand

महज पांच हजार में होंगे ब्लॉक स्तरीय परिषदीय स्कूलों में खेलकूद

Sat, 10 Aug 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sports will be done in block level council schools in just five thousand
महज पांच हजार में होंगी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

इतने कम बजट में आखिर कैसे निखरेंगी प्रतिभाएं, सितंबर के पहले सप्ताह में होंगी प्रतियोगिताएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिलेभर के परिषदीय स्कूलों में ब्लॉक स्तर पर महज पांच हजार रुपये में खेलकूद होंगे। इतने कम बजट में सरकारी स्कूलों के बच्चों की प्रतिभा कैसे निखरेगी। सितंबर के पहले सप्ताह में प्रतियोगिता कराए जाने के लिए प्रति ब्लॉक को पांच हजार रुपये शासन से प्राप्त हुए हैं।
हर बार की तरह इस बार भी परिषदीय स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के नाम पर लकीर पीटी जाएगी, क्योंकि पांच हजार रुपये प्रति ब्लॉक शासन से बजट मिला है। अब इतने कम बजट में ब्लॉक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता कैसे संपन्न होंगी, इसका अंदाजा स्वत: ही लगाया जा सकता है। इतने कम बजट में तो बच्चों के लिए ब्लॉक स्तर पर खान-पान की भी व्यवस्था नहीं हो पाएगी। तभी तो विभागीय अधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी खेलों के नाम पर खानापूर्ति करते हैं।
विज्ञापन

इस कारण सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अंदर छिपी खेल प्रतियोगिता निखर नहीं पाती है। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए पांच हजार रुपये प्रति ब्लॉक के हिसाब से बजट प्राप्त हुआ है। इसे ब्लॉक स्तर की कमेटी के खातों में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। सितंबर के पहले सप्ताह में खेलकूद होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed