फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Special trains run for followers

हाथरस सत्संग हादसा: अनुयायियों के लिए चलाईं स्पेशल ट्रेनें, ट्रेनों को दिया स्टेशनों पर ठहराव

Wed, 03 Jul 2024 08:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 08:46 PM IST
सार

हाथरस जंक्शन और सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंची अतिरिक्त भीड़ को सकुशल उनके शहर पहुंचाने के लिए गोरखपुर से मिले निर्देशों पर एक्सप्रेस ट्रेनों को ठहराव दिया गया व तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। 

विज्ञापन
Special trains run for followers
अनुयायियों की भीड़ को ट्रेन से रवाना करने के लिए रोकी गई पटना स्पेशल एक्सप्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस हादसे के बाद हाथरस जंक्शन और सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर भीड़ पहुंचने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने हाथरस जंक्शन स्टेशन पर डेरा जमा लिया। यहां रात करीब तीन बजे तक सभी सुपरफास्ट ट्रेनों को ठहराव देकर यात्री चढ़ाए गए। उन्हें उतारने के लिए ट्रेनों को कई छोटे स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने सिकंदराराऊ स्टेशन पर गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस और मऊ-जोधपुर एक्सप्रेस को चार मिनट का ठहराव दिया। कासगंज से मथुरा के लिए 20.43 बजे एक विशेष ट्रेन चलाई गई। कासगंज से मथुरा और वापस कासगंज के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई। मथुरा से बरेली की तरफ एक मेमू ट्रेन चलाई गई। 
विज्ञापन


इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन पर पहुंची अतिरिक्त भीड़ को सकुशल उनके शहर पहुंचाने के लिए गोरखपुर से मिले निर्देशों पर एक्सप्रेस ट्रेनों को ठहराव दिया गया व तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed