फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Special train to run between Kasganj and Mathura during the festival.

Hathras News: त्योहार पर कासगंज-मथुरा के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 28 Aug 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 28 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Special train to run between Kasganj and Mathura during the festival.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
रक्षाबंधन के अलावा आगामी त्योहारों के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन ने कासगंज से मथुरा छावनी के मध्य एक जोड़ी विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05307/05308 का संचालन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

यह स्पेशल ट्रेन रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और पितृ पक्ष के अवसरों पर कुल 11 फेरों के लिए चलाई जाएगी, जिससे जिले के दैनिक यात्रियों और श्रद्धालुओं को आवाजाही में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



इस तरहर रहेगा विशेष ट्रेनों का संचालन
-गाड़ी संख्या 05307 (कासगंज से मथुरा छावनी) : कासगंज से सुबह 09:50 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद मारहरा 10:04 बजे, अगसौली 10:14 बजे, सिकंदराराऊ 10:25 बजे, रति का नगला 10:38 बजे, हाथरस जंक्शन 10:50 बजे, मेंडू 10:55 बजे, हाथरस सिटी 11:05 बजे, मुरसान 11:18 बजे, सोनाई 11:26 बजे, राया 11:42 बजे रुकते हुए दोपहर 12:15 बजे मथुरा छावनी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गाड़ी संख्या 05308 (मथुरा छावनी से कासगंज) : वापसी में यह ट्रेन मथुरा छावनी से शाम 17:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद राया 17:15 बजे, सोनाई 17:28 बजे, मुरसान 17:37 बजे, हाथरस सिटी 17:50 बजे, मेंडू 17:59 बजे, हाथरस जंक्शन 18:03 बजे, रति का नगला 18:24 बजे, सिकंदराराऊ 18:52 बजे, अगसौली 19:02 बजे, मारहरा 19:10 बजे होते हुए रात 19:50 बजे कासगंज पहुंचेगी।


इन तिथियों में कुल 11 फेरों के लिए चलेगी ट्रेन

-रक्षाबंधन पर्व : 27 से 29 अगस्त तक
-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : तीन से पांच सितंबर तक
-पितृ पक्ष (विशेष तिथियां): 14 से 15 सितंबर औश्र 17 से 19 सितंबर तक

14 कोच की होगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सीट
इस विशेष ट्रेन में 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआर सहित कुल 14 आईसीएफ कोच शामिल रहेंगे। पीआरओ इज्जतनगर मंडल सफदर हुसैन ने बताया कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर बसों व नियमित ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed