फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SP office encircled to register murder case

Hathras News: हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी कार्यालय घेरा

Sat, 29 Jul 2023 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
SP office encircled to register murder case
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना रहने वाले एक व्यक्ति की उधार में चाट न देने पर पिटाई से हुई मौत के मामले में शुक्रवार शाम को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीण शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए और घेराव शुरू कर दिया। ये लोग मामले को हत्या की धारा में दर्ज कराने और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद कराने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन





गांव सोखना निवासी उदयवीर सिंह आरटीओ कार्यालय के निकट चाट की ढकेल लगाकर अपने परिवार का भरणपोषण करते थे। रविवार को वह ढकेल लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और उधार चाट नहीं देने पर उदयवीर को पीटा। गंभीर रूप से घायल उदयवीर की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद उदयवीर का शव गांव में पहुंचा। इस दौरान मामले को हत्या की धारा में दर्ज नहीं किए जाने की जानकारी होने पर ग्रामीण और परिजन भड़क गए।
विज्ञापन




ये शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। ये लोग हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। परिजनों का कहना था कि जब तक हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं होगा, तब वह नहीं जाएंगे। सीओ सुरेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह राघव ने वार्ता शुरू की। मृतक के भाई नीटू ने आरोपी सत्यपाल उर्फ सत्या, उसकी मां जानकी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ ने उचित धारा में मामला दर्ज कराने और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed