{"_id":"64be86e9392aed5a6c082aa7","slug":"sp-leader-resigns-along-with-workers-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सपा नेता ने कार्यकर्ताओं सहित दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सपा नेता ने कार्यकर्ताओं सहित दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर जताई नाराजगी
Mon, 24 Jul 2023 07:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Jul 2023 07:43 PM IST
सार
सपा से इस्तीफा देने वाले पिंकू मधुर का आरोप है कि धर्म विशेष के लोगों को पार्टी टिकट और कार्यकारिणी में जगह दे रही है। समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी में जाट, ठाकुर, ब्राह्मण किसी को कोई स्थान नहीं दिया गया है, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सादाबाद में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पिंकू मधुर ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सपा नेता के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इस्तीफा पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को भेजा गया है।
विज्ञापन
पिंकू मधुर का कहना है कि वह कई सालों से पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए योगदान दे रहे हैं। बीते दो-तीन सालों से पार्टी ऐसे लोगों को जिला अध्यक्ष बना रही है, जिन्होंने पार्टी का कार्यालय तक नहीं देखा है। ऐसे लोगों ने ना ही पार्टी के लिए कोई योगदान दिया है।
विज्ञापन
पिंकू मधुर का आरोप है कि धर्म विशेष के लोगों को पार्टी टिकट और कार्यकारिणी में जगह दे रही है। समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी में जाट, ठाकुर, ब्राह्मण किसी को कोई स्थान नहीं दिया गया है, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। उनके साथ गुरमुख चौधरी अरौठा, सुभाष चौधरी मढ़ाका, सचिन चौधरी बागपुर, अरुण कुमार मन्स्या, अजीत फौजदार बागपुर, पुष्पेंद्र चौधरी नगला फत्ता, सोनू चौधरी करसौरा ने दी समाजवादी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन