{"_id":"601304318ebc3ef91616bef4","slug":"sp-inagurated-martyr-effigy-sasni-news-ali254868265","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद आरक्षी हर्ष की प्रतिमा का एसपी ने किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद आरक्षी हर्ष की प्रतिमा का एसपी ने किया अनावरण
विज्ञापन
शहीद हर्ष चौधरी की प्रतिमा का अनावरण करते एसपी विनीत जायसवाल।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
पुलिस मुठभेड़ में शहीद आरक्षी हर्ष चौधरी की दूसरी पुण्यतिथि पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने ग्राम सठिया में शहीद आरक्षी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर शहीद हर्ष चौधरी के पिता प्रेम सिंह माता मंजू सिंह, पत्नी अनामिका सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि कर्तव्य के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूत आरक्षी हर्ष चौधरी का पुलिस विभाग एवं समाज ऋणी है और रहेगा। उन्होंने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शिवकुमार को 27 जनवरी 2019 को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे माता पिता धन्य है जिन्होंने शहीद हर्ष चौधरी को जन्म दिया।
मौके पर बागला महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार हिंदी तथा डॉ. देवदंत सिंह ने पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। मौके पर बहन नेहा सिंह, बहनोई अजय सिंह, नरेंद्र चौधरी, गोकुल सिंह कुशवाहा, ऋषिपाल सिंह रनवीर सिंह राजवीर मल, प्रदीप पचौरी ने शहीद हर्ष चौधरी को नमन किया।