{"_id":"6709c16151917be76807c8e4","slug":"soon-youth-will-be-able-to-do-mba-in-the-district-itself-hathras-news-c-56-1-mrt1060-121400-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जल्द ही जिले में ही एमबीए कर सकेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जल्द ही जिले में ही एमबीए कर सकेंगे युवा
Sat, 12 Oct 2024 05:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी ओपन विश्वविद्यालय (इग्नू) के जरिये दूरस्थ शिक्षा के तहत अब एमबीए किए जाने की सुविधा हाथरस में भी उपलब्ध होगी। इसके लिए इग्नू के स्थानीय अधिकारियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। अच्छी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को इससे काफी राहत मिलेगी।
शहर के पीसी बागला महाविद्यालय में इग्नू का केंद्र संचालित है। इसमें अब स्नातक व परास्नातक के कई कोर्स संचालित हैं। इन कोर्साें के लिए करीब 200 से अधिक विद्यार्थियों ने इस साल आवेदन किया है। अब यहां एमबीए की पढ़ाई की सुविधा भी जल्द शुरू हो जाएगी। युवाओं की मांग को देखते हुए इग्नू के अधिकारियों ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इग्नू के प्रोफेसर केएन त्रिपाठी ने बताया कि एमबीए की मान्यता लेने के लिए कोशिश की जा रही हैं। संभवत: जल्द ही 30 सीटों के लिए मान्यता मिल जाएगी।