फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Songs of Neeraj ji will continue to embellish the world for centuries

सदियों तक दुनिया को अलंकृत करते रहेंगे नीरज जी के गीत

Thu, 10 Jan 2019 12:25 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 10 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Songs of Neeraj ji will continue to embellish the world for centuries
डॉ. विष्णु सक्सेना गीत सम्मान प्राप्त करते डॉ. राजीव राज। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ (हाथरस)। नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार की रात्रि सरला नारायण ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विष्णु सक्सेना गीत सम्मान इटावा के गीतकार डॉ. राजीव राज को दिया गया। उन्हें इस पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये की धनराशि और रजत प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम सदी के महान गीतकार डॉ. गोपालदास नीरज को समर्पित किया गया। मथुरा के पद्मश्री मोहन स्वरूप भटिया का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। अलीगढ़ के केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक अशोक सक्सेना, गीतकार नीरज के सुपुत्र मिलन प्रभात, पुत्रवधू रंजना सक्सेना, पौत्र पल्लव नीरज का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। गाजियाबाद लायंस क्लब की अध्यक्षा आंचल लव का सम्मान किया गया। मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि नीरज जी के बाद गीतों को डॉ. विष्णु अच्छी तरह आगे बढ़ा रहे हैं। स्वयं नीरज जी ने कई मर्तबा कहा था कि विष्णु मेरे बाद गीत की लौ को आगे बढ़ाए रखना।
विज्ञापन


अशोक सक्सेना ने कहा कि यह आयोजन और इसमें उपस्थित इतनी भीड़ प्रमाणित करती है कि यहां के लोग किस कदर डॉ. विष्णु और कविता के प्रेमी है। नीरज जी के पुत्र मिलन प्रभात ने कहा कि पिता जी हिंदू, मुसलिम किसी धर्म को नहीं मानते थे। उनके लिए सभी धर्म समान थे। वे युद्ध और आपसी घृणा को मानवता के लिए कलंक समझते थे। आंचल लव ने कहा कि गीत वास्तव में देखा जाए तो जिंदगी की एक लय है। गीत अनेक प्रकार की विधाओं में होते हैं। नीरज ने जितने गीत लिखे शायद ही कोई लिख पाएगा। सदियों तक नीरज जी के गीत दुनिया को अलंकृत करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान करने वालों में विपिन वार्ष्णेय, वर्षा वार्ष्णेय पूर्व चेयरमैन नगरपालिका, गौरी शंकर गुप्ता पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन। मुकुल गुप्ता सभासद, हरपाल सिंह यादव, डॉ. राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय, अजीत सक्सेना अलीगढ़, डॉ. उपेंद्र वार्ष्णेय, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, शिवदयाल सक्सेना, राजेंद्र मोहन सक्सेना, डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, मीरा माहेश्वरी, पंडा जी, शरीफ अहमद, जहीरुद्दीन पीरजादा, महेश संघर्षी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed