फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Son strikes father on the head with a stone during a quarrel; father dies.

Hathras News: झगड़े में पुत्र ने पिता के सिर पर मारा पत्थर, मौत

Wed, 01 Jul 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Son strikes father on the head with a stone during a quarrel; father dies.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कोतवाली क्षेत्र में हाथरस रोड स्थित गांव गिनाैली किशनपुर में मंगलवार की देर रात झगड़े के दौरान पुत्र ने अपने पिता सिद्धू सिंह (60) की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिद्धू सिंह उर्फ पप्पू पुत्र किशनलाल का रात्रि नौ बजे अपने पुत्र कपिल से किसी बात पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि बेटे ने गुस्से में आकर पिता के सिर में पत्थर दे मारा, जिससे सिद्धू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पुत्र पर आरोप है कि झगड़े के दौरान उसने पत्थर से पिता के सिर पर प्रहार किया, जिससे उनकी जान चली गई। घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed