{"_id":"681e2b3d0a78f105aa07f08b","slug":"son-in-law-body-found-hanging-in-in-laws-house-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला दामाद का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला दामाद का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Fri, 09 May 2025 09:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 May 2025 09:50 PM IST
सार
ससुराल में रह रहे दामाद की लाश फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में ससुराल में आए दामाद का शव 8 मई की देर शाम फंदे से लटका मिला। मृतक तीन साल से अपनी ससुराल में ही रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के कोतवाली एका क्षेत्र के गांव मढ़ा निवासी 55 वर्षीय साज मोहम्मद करीब तीन साल से चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में रहते थे। 8 मई की देर शाम को घर के कमरे में ही साज मोहम्मद का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इधर, घटना की सूचना पर फिरोजाबाद के गांव मढ़ा से भी मृतक के परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। उनका आरोप था कि साज मोहम्मद अपना घर व जमीन बेचकर रुपये लेकर ससुराल में आए थे। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। साज मोहम्मद के कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन