फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   son died on the thirteenth day of mother death

Hathras: मां की होनी थी तेरहवीं, टेंट लग गया था, रिश्तेदार आ चुके थे, बेटा चारपाई पर मृतक मिला

Sun, 01 Jun 2025 10:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 10:35 PM IST
सार

इंद्रजीत सिंह के मां की 1 जून को तेरहवीं होनी थीं, लेकिन बेटा इंद्रजीत सिंह सुबह घर में चारपाई पर मृत मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके गले पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
son died on the thirteenth day of mother death
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव मूडा नोजलपुर में 1 जून को गांव निवासी इंद्रजीत सिंह की मौत उस समय हो गई, जब उनकी मां की तेरहवीं होनी थी। बेटे की मौत के बाद मां का त्रयोदशी संस्कार नहीं हो सका। पूरे गांव में शोक का माहौल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


बता दें कि गांव निवासी इंद्रजीत सिंह के मां की 1 जून को तेरहवीं होनी थीं, लेकिन उनका बेटा इंद्रजीत सिंह (50) सुबह घर में चारपाई पर मृत मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके गले पर चोट के निशान थे। जिससे उसकी मौत संदिग्ध प्रतीत होती है। घर वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था, उससे छोटा भाई है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जाता है। एक बहन भी थी, जिसकी पूर्व में मौत हो चुकी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिश्तेदार नातेदार सब आ गए थे। मां की तेरहवीं के लिए टेंट लग गया था, लेकिन तेरहवीं नहीं हो सकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed