{"_id":"3761f0fa29a60a0bf7c830b2fc284701","slug":"somvati-amavasya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी और सोमवती अमावस्या पर किया गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी और सोमवती अमावस्या पर किया गंगा स्नान
hathras
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मौनी अमावस्या व सोमवती अमावस्या का पर्व एक ही दिन होने से गंगाघाटों के लिए जिले भर से काफी श्रद्धालु रवाना हुए। शहर के मंदिरों में भी सुबह से शाम तक भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में सुबह भजन कीर्तन के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। रविवार की देर व सोमवार की सुबह शहर के कई स्थानों से श्रद्धालु बस, ट्रेन, प्राइवेट वाहनों से गंगा घाट के लिए रवाना हुई। अमावस्या के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने का विशेष का विशेष महत्व होता है। लोगों ने गंगाजी में डुबकी लगाकर खूब दान किया। अन्न दान का भी विशेष महत्व होने से लोगों ने अन्न दान भी किया। शहर के गंगा मंदिरों में भजन कीर्तन व प्रसादी वितरण का हुई। देर रात तक मंदिरों पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही।
विज्ञापन