फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   solve every cases before panchayat election

पंचायत चुनाव से पहले निपटाएं सभी विवाद, कोताही बर्दाश्त नहीं

Tue, 09 Mar 2021 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
solve every cases before panchayat election
सादाबाद में पंचायत चुनाव के मद्देनजर कोटेदार, सचिव और लेखपालों की बैठक लेते डीएम, एसपी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व ईमानदारी से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में कोटेदार, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल और विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। डीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव में रत्ती भर भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी पंचायत चुनाव से पहले सभी विवादों को निपटाएं।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सभी अपने गांवों में भ्रमण कर लें। कुछ ऐसी समस्याएं होंगी जोकि वर्षों से चली आ रही हैं, ऐसे मामलों में गांवों में जाकर संबंधित पक्षों को समझाएं कि अगर किसी ने कानून को हाथ में लिया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा पुलिस और अधिकारियों को भी जानकारी दें। उन्होंने कोटेदारों से कहा कि पहले चुनावों में किसी प्रकार की अप्रिय घटना तो नहीं हुई है, यदि हुई है तो उसका मूल कारण जानकार समस्या का निदान कराएं। यदि किसी प्रकार की गंभीर समस्याएं है तो उसका चुनाव से पहले निस्तारण कर लें।
विज्ञापन

डीएम ने सीओ सादाबाद, एसएचओ सादाबाद, सहपऊ व एसडीएम सादाबाद को निर्देश दिए कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें। शरारती, आपराधिक प्रवृति व झगड़ालु लोगों को पाबंद कर उन पर कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को भी चेताया कि आप लोग राजनीतिक शिकार न बनें। ऐसा कोई पक्षपाती पूर्ण कार्य न करें, जिससे कि हमें आप लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रबुद्ध लोगों की मदद लें : एसपी
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। हमें संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों का भ्रमण कर फीडबैक प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि आप ही हमारे नाक, कान एवं आंख हैं, इसलिए हमें अपनी दृष्टि से गांव की छोटी मोटी समस्याओं का निस्तारण कराना है, जिससे गांव के अंदर शांति से चुनाव संपन्न हो सकें।
इसके लिए गांव के प्रबुद्ध लोगों से बातचीत करें। यदि किसी भी प्रकार की समस्या या अशांति फैलाने वाले तत्वों का पता चलता हे तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य दें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों पर विशेष नजर रखी जाए। शस्त्रों को चुनाव से पहले थानों में जमा कराया जाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार, सीओ सादाबाद ब्रहम सिंह, एसएचओ सादाबाद डीके सिसौदिया, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, डीसी मनरेगा, बीडीओ सादाबाद, एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल, लेखपाल, पंचायत सेक्रेटरी व गांवों के कोटेदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed