फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Soldier created ruckus in Farakka Express, handed over to Army investigation team

Hathras News: फौजी ने फरक्का एक्सप्रेस में किया हंगामा, आर्मी की जांच टीम को सौंपा

Mon, 04 Nov 2024 03:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 04 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Soldier created ruckus in Farakka Express, handed over to Army investigation team
उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-कानपुर रेल खंड पर चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस में फरीदकोट पंजाब में एक फौजी ने रविवार को जमकर हंगामा किया। यात्रियों की शिकायत पर नशे में धुत फौजी को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर उतारा गया। मुकद्दमा दर्ज कर जमानत भी दी गई, लेकिन स्टेशन पर दोबारा हंगामा करने पर आरपीएफ की टीम ने मथुरा छावनी से आर्मी की टीम को बुलाकर फौजी को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस में शनिवार की रात बिना टिकट यात्रा कर रहे फौजी ने यात्रियों के बीच जमकर हंगामा किया। इसकी शिकायत ट्रेन के टीई से की गई। इस पर टीई ने हाथरस जंक्शन स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी को मीमो देकर फौजी को सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ ने फौजी हवलदार विजय कुमार सिंह निवासी गांव ढ़ुगरिया, भोजपुर जिला आरा बिहार पर रेलवे एक्ट की धारा 145 व 138 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। रेलवे मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरपीएफ थाने से जमानत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह आरपीएफ हाथरस जंक्शन को स्टेशन परिसर में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर वही फौजी बेहोशी की हालत में मिला। आरपीएफ ने फौजी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसकी सूचना फौजी के तैनाती स्थल फरीदकोट पंजाब के अधिकारियों को दी गई। आरपीएफ प्रभारी हाथरस जंक्शन ने बताया कि सूचना पर फौजी को बागला जिला अस्पताल पहुंची मथुरा छावनी की आर्मी की जांच टीम को सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फरीदकोट पंजाब से एक और टीम मथुरा छावनी पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed