{"_id":"5bc62a8cbdec2269a12fb925","slug":"soda-factory-seal-closed-brick-kiln","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोडा फैक्ट्री सील, बंद मिले ईंट भट्ठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोडा फैक्ट्री सील, बंद मिले ईंट भट्ठे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, (सादाबाद) हाथरस।
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मांगरू की सोडा फैक्ट्री को सील करातीं एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को गांव मांगरू की सोडा फैक्ट्री और तीन ईंट भट्ठों पर छापा मारा। बिना अनुमति के चल रही सोडा फैक्ट्री को सील कर दिया गया। वहीं ईंट भट्ठे भी मौके पर बंद मिले।
एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जय दुर्गे बिक्र फील्ड गढ़ी भगता, विजय ईंट उद्योग बहादुरपुर और ताजपुर के ईंट उद्योग की जांच की गई। जांच में देखा गया कि यह ईंट भट्टे संचालित हो रहे हैं या बंद हैं। मौके पर तो यह ईंट भट्ठे बंद मिले, लेकिन देखने से प्रतीत हो रहा कि जनवरी से जून तक के सीजन में यह ईंट भट्ठे संचालित किए गए हैं। पूरी जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
इधर, मांगरू स्थित सोडा फैक्ट्री पर भी छापा मारा गया। एसडीएम ने बताया कि सोड़ा फैक्ट्री बिना किसी अनुमति के संचालित की जा रही थी। इस फैक्ट्री का गंदा पानी अलीगढ़ ड्रेन में जा रहा था। फैक्ट्री में कोयले की भट्ठी चल रहीं थी। दूर से ही एसिड की बू आ रही थी। मौके पर ही फैक्ट्री में जेनरेटर और मशीनों को सील करा दिया गया। इसके बाद फैक्ट्री को भी सील करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान उप्र प्रदूषण विभाग के एई बीडी शर्मा भी मौजूद थे।