फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire blazing in cold storage

कोल्ड स्टोर में धधकती आग: धुआं ही धुआं, अंदर तक नहीं घुस पा रहे दमकल कर्मी, रातभर डटे रहे व्यापारी-किसान

Thu, 03 Apr 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 01:47 AM IST
सार

श्री हरि आइस एवं कोल्ड स्टोरेज के रातभर व्यापारी और किसान शीतगृह पर जमे रहे। यहां शहर के एक-एक व्यापारी को 50 लाख रुपये से लेकर दो-दो करोड़ रुपये तक का माल भरा हुआ है, जिसके कारण व्यापारियों में बैचेनी बनी हुई है।

विज्ञापन
Fire blazing in cold storage
कोल्ड स्टोर में धधकती आग - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री हरि आइस एवं कोल्ड स्टोरेज के चैंबर संख्या पांच और चार में धुआं-धुआं ही भरा हुआ है, जिसके कारण दमकल कर्मी अंदर नहीं घुस पा रहे और आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। शीतगृह की चैंबर संख्या पांच और चार की बिजली काट दी गई है। इस दौरान व्यापारियों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन


चैंबर संख्या चार में भी धुआं भरा हुआ है, इसके चलते वहां भी आग पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। चैंबर संख्या पांच में आग लगी थी। इसमें किराने के सामान के करीब 40 हजार बोरे जलकर राख हो गए। चैंबर संख्या चार में भी करीब 30 हजार बोरे रखे हुए हैं। शीतगृह में आग से व्यापारियों में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


चैंबर संख्या चार की दीवारें भी गर्म हो रही है। जिन व्यापारियों का माल चैंबर संख्या चार में रखा हुआ था, उन्होंने इसे खुलवाने के लिए हंगामा किया। इस चैंबर का गेट खुलवाकर देखा गया तो वहां धुआं भरा हुआ था। इसके बाद व्यापारियों ने माल निकलवाने की मांग की। लेकिन धुएं की वजह से किसी की अंदर घुसने की हिम्मत नहीं पड़ी। हालांकि इस चैंबर में आग लगी है या नहीं, इसकी पुष्टि दमकल विभाग अधिकारियों ने नहीं की है। इनका कहना है कि चैंबर संख्या चार में अभी कूलिंग बनी हुई है, इसके चलते प्रतीत हो रहा है कि वहां अभी आग नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर शीतगृह पर डटे रहे व्यापारी और किसान
शीतगृह में आग लगने के बाद से 1 अप्रैल को रातभर व्यापारी और किसान शीतगृह पर जमे रहे। शीतगृह के पीछे भी किसान जमे रहे। यहां शहर के एक-एक व्यापारी को 50 लाख रुपये से लेकर दो-दो करोड़ रुपये तक का माल भरा हुआ है, जिसके कारण व्यापारियों में बैचेनी बनी हुई है। यहां लाल मिर्च, काली मिर्च सहित मसालों, ड्राइ फ्रूट और अन्य सामान रखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed