फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   small industrial unit establishment

हाथरस : स्वयं सहायता समूह के जरिये लगेंगी छोटी औद्योगिक इकाइयां

Mon, 16 May 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
small industrial unit establishment
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले में संचालित स्वयं सहायता समूहों के जरिये अब छोटी-छोटी औद्योगिक इकाइयां संचालित की जाएंगी। इसे लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन समूहों को बैंकों से समूहों को कैश क्रेडिट (उधार नकदी) की सुविधा दिलाई जाएगी।
एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। जिले में करीब 2200 स्वयं सहायता समूह इन-दिनों क्रियाशील हैं। यह समूह विभिन्न क्षेत्रों में अपने स्तर से आर्थिक गतिविधियां चला रहे हैं। ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव से लेकर अन्य कार्य भी इन समूहों की महिलाओं से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब इन समूहों का संगठन बनाया जाएगा। इस संगठन में कई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद छोटी औद्योगिक इकाइयां संचालित की जाएंगी, जिससे महिलाओं के आर्थिक स्तर में बढ़ोतरी हो सके। एनआरएलएम के जिला प्रबंधक रंजन कुमार सिंह ने बताया कि इन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंकों से कैश क्रेडिट की सुविधा दिलाई जाएगी, जिससे यह औद्योगिक इकाइयों का संचालन आसानी से कर सके। इसे लेकर शासन स्तर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed