फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   sky Height : dream fly will by acomplished by education

छू लो आसमान ः शिक्षा के पंखों से ही पूरी होगी सपनों की उड़ान

Fri, 28 Feb 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
sky Height  : dream fly will by acomplished by education
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

शक्षित नारी समाज की पहचान है, शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय है। शिक्षित नारी ही समाज का उत्थान कर सकती है इसलिए बेटियों का शिक्षित होना जरूरी है। ये बातें बृहस्पतिवार को ग्राम समामई स्थित चौ. प्यारे लाल पब्लिक इंटर कालेज भगवंत नगर में आयोजित अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में अतिथियों ने कही।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने और उनके चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए नारी गरिमा की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं है। महिलाओं ने आजादी की जंग में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। महिलाएं देश के विकास में लगातार अपना योगदान दे रही है। हर क्षेत्र में महिलाएं नए आयाम स्थापित कर रही है। अतिथियों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, आयरन लेडी इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षिका सुनीता कुमारी, शिक्षक कांती प्रसाद, चौ अर्जुन सिंह, नाहर सिंह ने भी नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाने की अपील की। मौके पर प्रधानाचार्य पीके चौधरी, मनोज कुमार गुप्ता, चिराग पाठक, रवी शंकर, प्रमोद कुमार शर्मा, चंद्र प्रकाश, मोहित कुमार शर्मा, प्रणवीर कुमार, रेखा गुप्ता, गीता सिंह, अलका सिंह, कुमारी रेनु, अनीता, संगीता, रजनी, संगीता पाठक, निकता तोमर, प्राची रावत, प्रिया रावत, मधु, सुमन प्रियांशी, सीमा, राधा, चंचल, अंजली, कुमकुम, गुंजन, चौधरी पलक आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर चौ कृष्ण बिहारी सिंह व संचालन शिक्षक कांती प्रसाद शर्मा ने किया।

अपराजिता कार्यक्रम के बच्चों को संबोधित करते अतिथि।

अपराजिता कार्यक्रम के बच्चों को संबोधित करते अतिथि। - फोटो : SASNI

अपराजिता कार्यक्रम में शामिल छात्राएं।

अपराजिता कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। - फोटो : SASNI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed