{"_id":"6484ce950690ed61160f0e06","slug":"six-madrassas-found-operating-without-recognition-in-verification-hathras-news-c-56-1-sali1016-904-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सत्यापन में बिना मान्यता के संचालित मिले छह मदरसे, शासन को भेजी रिपार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सत्यापन में बिना मान्यता के संचालित मिले छह मदरसे, शासन को भेजी रिपार्ट
Sun, 11 Jun 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:57 AM IST
सार
शासन के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिले में मदरसों का सत्यापन किया जा रहा है। इसमें बिना मान्यता के छह मदरसे संचालित पाए गए हैं। इस रिपोर्ट में संचालित मदरसों की मान्यता, संचालित करने के मानक, मदरसे में पंजीकृत छात्र, मदरसे को मिलने वाले अनुदान का स्रोत आदि विभिन्न बिंदु शामिल किया गया।
विज्ञापन
मदरसा
- फोटो : Twitter
विस्तार
हाथरस में छह मदरसे बिना मान्यता के संचालित पाए गए हैं। इसका पता अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कराए गए सत्यापन में चला है। इसकी रिपोर्ट अल्पसंख्यक विभाग की ओर से शासन को भेज दी गई है। अब अल्पसंख्यक विभाग को शासन से मिलने वाले निर्देशों का इंतजार है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिले में मदरसों का सत्यापन किया जा रहा है। इसमें बिना मान्यता के छह मदरसे संचालित पाए गए हैं। इस रिपोर्ट में संचालित मदरसों की मान्यता, संचालित करने के मानक, मदरसे में पंजीकृत छात्र, मदरसे को मिलने वाले अनुदान का स्रोत आदि विभिन्न बिंदु शामिल किया गया। विभाग की ओर से इस रिपोर्ट को शासन को भेज दिया गया है। इन मदरसों में उर्दू, अरबी सहित कई भाषाओं की तालीम दी जा रही है।
विज्ञापन
ये हैं गैर मान्यता प्राप्त मदरसे
- दारुल उलूम, हाथरस
- जमियतुल बरकातिया एहसानुल उलूम, मोहल्ला सराय उम्दा बेगम, सिकंदराराऊ
- मदरसा गुलशन-ए-बरकात बझेरा, सिकंदराराऊ।
- मदरसा जामियातुल शेख, मधुगढ़ी हाथरस ।
- मदरसा मजाहिद उल उलूम, नाई का नगला हाथरस।
- मदरसा मिश्याउल उलूम, सादाबाद।
सत्यापन में छह मदरसे बिना मान्यता के संचालित होते पाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। - जहीर अब्बास, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी
विज्ञापन विज्ञापन