{"_id":"66ad165713c20a2cfd05913d","slug":"six-including-couple-injured-in-road-accidents-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क हादसों में दंपती सहित छह घायल, जिला अस्पताल भेजे गए सभी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क हादसों में दंपती सहित छह घायल, जिला अस्पताल भेजे गए सभी घायल
Fri, 02 Aug 2024 10:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:55 PM IST
सार
अलीगढ़ रोड पर फ्लाईओवर के निकट टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दंपती सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर निवासी राजकुमार अपनी पत्नी सरिता सोनी व बुलबुल के साथ बाजार से पूजा सामग्री खरीदकर घर लौट रहे थे। अलीगढ़ रोड पर फ्लाईओवर के निकट टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।
इधर, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर निवासी मोनू, सहपऊ क्षेत्र के गांव ककरौली निवासी मुकीम, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तमना गढ़ी निवासी अमन भी सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन