{"_id":"dbd75e6299ae8e7d08d8090a04980a85","slug":"six-hour-electric-cut-in-ttz-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीजेड में 6 घंटे की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीजेड में 6 घंटे की कटौती
hathras
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। ठंड के मौसम में लोड कम हो जाने के बाद भी जिलेभर में बिजली कटौती का दौर जारी है। शहर से लेकर कस्बों और देहाती क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे की कटौती की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं तो वहीं व्यापारिक गतिविधियों पर भी कटौती का काफी प्रभाव पड़ रहा है।
सर्दी के दिनों में हालांकि बिजली की खपत काफी कम हो जाती है, जिससे बिजलीघरों पर लोड भी काफी कम हो जाता है, फिर भी लोकल फॉल्टों और ट्रिपिंग में कोई कमी नहीं आ रही है। ट्रांसफॉर्मरों के तार और केबलों के जलने का क्रम जारी है तो दूसरी तरफ मुरादाबाद कंट्रोल रुम से भी दिन रात बिजली कटौती के निर्देश आ रहे हैं। शहर में 3 से 4 घंटे और देहात और कस्बों में 4 से 6 घंटे की कटौती हो रही है।
इसका खामियाजा गांवों में किसानों को फसलों की सिंचाई नहीं हो पाने से झेलना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ आम उपभोक्ताओं को घरेलू कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के उद्योग-धंधे, व्यवसाय कटौती के कारण प्रभावित हैं।