फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Six government doctors of Hathras found involved in private practice

Hathras: जिले के छह सरकारी डॉक्टर पाए गए निजी प्रैक्टिस में लिप्त, डिप्टी सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Tue, 18 Mar 2025 10:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 10:57 PM IST
सार

इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान की डॉ. रिचा कालरा, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसंडा की डॉ. मीनाक्षी मोहन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ के डॉ. बृज नारायण अवस्थी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ के डॉ. मृदुल जाजू, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद के डॉ. दानवीर सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
Six government doctors of Hathras found involved in private practice
सरकारी डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले के छह सरकारी डॉक्टर निजी प्रैक्टिस में लिप्त पाए गए हैं। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को इन चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शासन स्तर से अब इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान की डॉ. रिचा कालरा, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसंडा की डॉ. मीनाक्षी मोहन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ के डॉ. बृज नारायण अवस्थी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ के डॉ. मृदुल जाजू, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद के डॉ. दानवीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

 
गौर हो कि सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस करने से सरकारी अस्पतालों की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यह चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में सही तरीके से उपचार नहीं कर रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल हो रही हैं। जिला स्तर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों का ठीकरा संसाधनों की कमी पर फोड़ रहे हैं। इससे उल्ट सरकारी अस्पतालों में जो संसाधन मौजूद हैं, मरीजों को उनका भी लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी पुष्टि जिले के छह चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्त होने से होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी डॉक्टरों द्वारा निजी प्रैक्टिस करने से कहीं न कहीं सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रहीं हैं। शासन स्तर से ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शासन के जो निर्देश हैं, उन पर अमल होगा। हम सीमित संसाधनों में मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास कर रहे हैं।- डॉ. राजीव राय, प्रभारी सीएमओ हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed