Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Six children were injured due to electric shock in Adarsh Nagar Jogipura

Hathras: महानवमी पर कन्या पूजन कार्यक्रम के दौरान हादसा, हाईटेंशन लाइन से करंट की चपेट में आकर छह बच्चे झुलसे

Wed, 01 Oct 2025 03:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Oct 2025 03:01 PM IST
सार

आदर्श नगर जोगीपुरा निवासी सुभाष राजपूत के घर पर एक किरायेदार के मकान में कन्या पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। मोहल्ले के कई बच्चे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Six children were injured due to electric shock in Adarsh Nagar Jogipura
अस्पताल में भर्ती बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानवमी के दिन आदर्श नगर जोगीपुरा में हादसा हो गया। घर की रेलिंग में नजदीक से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन से अचानक करंट फैलने से छह बच्चे झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहीं गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


आदर्श नगर जोगीपुरा निवासी सुभाष राजपूत के घर पर एक किरायेदार के मकान में कन्या पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। मोहल्ले के कई बच्चे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान घर से सटी हाईटेंशन विद्युत लाइन से अचानक करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से प्रवीण, संजय, हिमांशी, दुर्गेश, पिंटू और वैष्णवी घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवारजन और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed