फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   sister and her boyfriend killed vishal

बहन और उसके प्रेमी ने की थी विशाल की हत्या

Thu, 16 Apr 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
sister and her boyfriend killed vishal
पुलिस अभिरक्षा में खड़े विशाल की हत्या के आरोपी - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

ग्राम बरसै निवासी मासूम विशाल की हत्या उसकी सगी बहन और उसके प्रेमी ने नाजायज प्रेम संबंध छिपाने के लिए की थी। इसका खुलासा पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशब्द यादव एवं प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक नेे संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि विशाल की हत्या उसकी सगी बहन रीना एवं उसके प्रेमी ने गला दबा कर की थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए गेहूं के खेत में छिपा दिया था। दोनों के खिलाफ धारा 302, 201 आईपीसी में मुकदमा तरमीम किया है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक ने बताया कि विशाल उर्फ सूखा की सगी बहन रीना की थाना इगलास जनपद अलीगढ़ के गांव मुकदमपुर में ससुराल है। रीना का पति राहुल पुत्र बनवारी लाल है। रीना को दस महीने का बेटा भी है। वह आलू बीनने का काम करती है। ग्राम रामपुर थाना इगलास जिला अलीगढ़ निवासी राम सिंह पुत्र चंद्रमोहन गांव सठिया में ट्रैक्टर चलाता है। इस कारण दोनों के बीच नाजायज संबंध बन गए। 27 फरवरी को रीना काम पर नहीं गई। शाम को गंदे नाले के पास पीपल के पेड़ के निकट दोनों ने मिलने की योजना बनाई और वहीं बने मकान के पीछे आलू के खेत में गलत काम करने लगे। इसी दौरान रीना का भाई विशाल उर्फ सूखा मौके पर पहुंच गया। विशाल ने कहा यह बात पिता को बताऊंगा तो रीना व राम सिंह को भय सताने लगा और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। और शव को ठिकाने के उद्देश्य से गेहूं के खेत में छिपा दिया। गुमशुदी के बाद जब विशाल नहीं मिला तो मामला अपहरण में बदल गया। 9 अप्रैल को गेहूं के खेत में नर कंकाल व कपड़ा मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मामला हत्या का निकला। नौ अप्रैल की शाम को विशाल के पिता मुकेश ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ तब पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से ग्राम सठिया से आरोपी राम सिंह पुत्र चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया। राम सिंह से की गई पूछताछ के आधार पर देर शाम एसआई विजय सिंह के साथ ग्राम बरसै से रीना को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed