फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sir! Ration dealer gives only 40 kg ration on 10 units

आरोप : राशन डीलर 10 यूनिट पर सिर्फ 40 किलो राशन देता है

Sun, 21 May 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 21 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sir! Ration dealer gives only 40 kg ration on 10 units
सादाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते एसडीएम संजय कुमार, सीओ गोपाल सिंह। संवाद - फोटो : samvad
तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी संजय कुमार, सीओ गोपाल सिंह, ने जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन





समाधान दिवस में 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर इनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने आईजीआरएस, तहसील दिवस और अन्य किसी माध्यम प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही न बरतने के लिए अधिकारियों को आगाह किया और कहा कि लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




कस्बा की जमीला पत्नी नसरुद्दीन निवासी इस्लामनगर ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देते हुए बताया कि उनके राशन कार्ड में 10 यूनिट हैं, लेकिन डीलर उन्हें 10 यूनिट पर 40 किलो सामग्री देता है, जबकि उनके कार्ड पर नियमानुसार 50 किलो सामग्री बनती है। जारऊ निवासी दिनेशचंद्र ने बताया के खेत पर जाने के लिए एक चक मार्ग है। पड़ोसी ने चक को खेत में दबाकर जोत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वेदई गांव के समस्त एक मोहल्ले के निवासियों ने आम रास्ते पर गांव के नामजद द्वारा किए गए कब्जे की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। बृजेश दीक्षित ने शिकायत में कहा कि सरकारी नाली से खेत में फसल के लिए पानी पहुंचता था। इसे जबरन नामजदों ने जोतकर खेत में मिला लिया है। हरिओम सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी गरीबा बरामई ने ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जे की शिकायत की।




तहसीलदार कीर्ति चौधरी, पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, नायब तहसीलदार अजय संतोषी, खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed