{"_id":"69e7e1be1496d3e25b066430","slug":"silence-prevailed-in-garavgarhi-following-the-action-taken-against-the-father-and-brother-hathras-news-c-56-1-hts1004-147501-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गारवगढ़ी में छाई रही खामोशी पिता और भाई पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गारवगढ़ी में छाई रही खामोशी पिता और भाई पर हुई कार्रवाई
Wed, 22 Apr 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी में सोमवार हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना में पुलिस ने पीड़ित के पिता व भाई के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है। इधर, पुलिस की कार्रवाई के चलते गांव में खामोशी छाई रही। पीड़ित युवक परिवार के साथ गांव में ही रह रहा है।
पीड़ित युवक अपनी पत्नी के साथ आगरा में झूला झुलाने का काम करता था। डेढ़ महीने पहले जब वे गांव में आए तो परिवार से कटे-कटे रहने लगे। उनके हाव-भाव में आए बदलाव के कारण परिजनों को शक हुआ। मां ने बताया कि वह रोजाना बेटे से इसका कारण पूछती थी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।
इस आदत से तंग आकर सोमवार को जब पंचायत बुलाई तो दबाव के चलते युवक ने जो बातें बताईं, उससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
आक्रोश में आकर परिवार के ही लोगों ने दोनों को जूते व चप्पल की माला पहना दी और ग्रामीणों के साथ घुमाया। जब इस घटना की वीडियो वायरल हुआ तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार की रात को ही आरोपी पिता व भाई को हिरासत में ले लिया था। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि परिवार का ही मामला होने के कारण पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। मामले पर पुलिस की नजर है।