फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   sikandrarau's diamond's bussiness man get well from corona

सिकंदराराऊ के हीरा कारीगर ने जीती कोरोना से जंग, अस्पताल से किया डिस्चार्ज

Mon, 25 May 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
sikandrarau's diamond's bussiness man get well from corona
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान/हाथरस।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ के हीरा कारीगर ने कोरोना से जंग जीत ली है। वह सूरत काम करता था और वहां से लौटने के बाद ही उसे क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया था। अब उपचार के दौरान उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या दो है और दोनों ही मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल हैं।

सिकंदराराऊ के एक गांव रहने वाले हीरा कारीगर की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे रविवार को यहां से डिस्चार्ज कर दिया गया। मुरसान के इस कोविड-1 हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब दो रह गई है, जिसमें एक युवक मुरसान के गांव फरसौटी का रहने वाला है। यह युवक कुछ दिन पहले मुंबई से हाथरस अपने 11 साथियों के साथ आया था। प्रशासन द्वारा इसे क्वारंटीन कराया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसको बृहस्पतिवार को मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था। शनिवार को गांव पदू के रहने वाले बस चालक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे भी शनिवार की रात को मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। गांव फरसौटी व पदू निवासी दोनों युवकों की देखरेख मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हॉस्पिटल में पुलिस फोर्स भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed