फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sikandra Rao Tikri Kalan Brother-Sister-in-Law Beaten

सिकंदराराऊ: टीकरी कलां में रंजिश के चलते देवर-भाभी को पीटकर किया घायल, चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 29 Sep 2026 07:37 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 29 Sep 2026 07:37 AM IST
सार

सिकंदराराऊ कोतवाली के टीकरी कलाँ में पुरानी रंजिश में देवर-भाभी को पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक के पिता ने कोतवाली में चार नामजदों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन
Sikandra Rao Tikri Kalan Brother-Sister-in-Law Beaten
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कलाँ में रंजिश के चलते नामजदों ने देवर भाभी को पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक के पिता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव टीकरी कलाँ निवासी महेन्द्र शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार को उसके पुत्र धीरज को गांव के सुरेन्द्रपुरी, विनोदपुरी पुत्रगण राजवीर पुरी, संजीव पुरी उर्फ करुआ पुत्र रमेश पुरी, रमेशपुरी पुत्र राजवीर पुरी पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। 
विज्ञापन


जब धीरज ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उनकी पुत्रवधू वंदना शर्मा पत्नी नीरज शर्मा को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल शिव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed