फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sikandararau: Rangbarni Ekadashi procession came out with pomp

सिकंदराराऊ: धूमधाम से निकली रंगभरनी एकादशी की शोभायात्रा

Fri, 06 Mar 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sikandararau: Rangbarni Ekadashi procession came out with pomp
सिकंदराराऊ: रंगभरनी एकादशी मेले में नृत्य करते युवक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर में शुक्रवार को रंगभरनी एकादशी मेले के साथ होली महोत्सव का शुभारंभ हो गया। सुबह हुई बारिश के चलते सड़कों पर आवागमन में परेशानी जरूर हुई, लेकिन हुरियारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। मेले में चल रहे ऊंटों पर सवार युवक अबीर, गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर रहे थे। इस दौरान आई बारिश भी होली की मस्ती में डूबे श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं कर सकी। पूरे रास्ते होली के गीतों पर युवक नृत्य करते रहे।
मेला नगर के मोहल्ला बारहसैनी से शुरू हुआ। विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, एसडीएम विजय कुमार शर्मा ने मंदिर के डोले में विराजमान भगवान श्रीराधाकृष्ण के विग्रहों की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। दो ऊंटों पर सवार युवक अबीर-गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाते हुए चल रहे थे। युवाओं का दल नृत्य कर रहा था। पुरानी तहसील पर यकायक तेज बारिश आ गई, लेकिन हुरियारों का उत्साह तनिक भी कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, प्रेम अग्रवाल, विकास वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय, जयपाल सिंह चौहान ने आरती उतारी। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला बारहसैनी, चांदगढ़ी, पुरानी तहसील रोड, बड़ा डाकखाना, दमदमा, नौरंगाबाद, हुरमतगंज, राठी चौराहा, गांधी तिराहा, चूड़ी मार्केट, जीटी रोड पर होता हुआ मोहल्ला बारहसैनी में समाप्त हुआ। भारत वार्ष्णेय, सभासद अभिषेक, पंकज गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, विशाल दरगढ़, चंचल वार्ष्णेय, पारस गुप्ता, धीरज वार्ष्णेय, केके राघव, वितुल वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, निशांत सहाय, अभिषेक माहेश्वरी, आकाश दीक्षित, अलकेश यादव, विभोर माहेश्वरी, कृष्णा यादव, बृजेश वार्ष्णेय, राज वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, कमल नयन, उपेंद्र वार्ष्णेय, कर्दम सिंह, विक्की राइडर, मीरा माहेश्वरी, शशीवाला वार्ष्णेय मौजूद थीं। सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed