फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sikandararau block chief samajwadi party candidate sudama devi son bunty shot by goons

हाथरस ब्लॉक प्रमुख चुनाव: सिकंदरारऊ में जमकर उपद्रव, पथराव व फायरिंग के दौरान सपा प्रत्याशी का बेटा घायल

Sat, 10 Jul 2021 06:22 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 10 Jul 2021 06:22 PM IST
सार

हाथरस के सिकंदरारऊ में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा और सपा समर्थित उम्मीदवारों के बराबर वोट आए जिसके बाद लॉटरी में सपा प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया। वहीं, सासनी व हसायन से भाजपा और हाथरस ब्लॉक से निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी।

Sikandararau block chief samajwadi party candidate sudama devi son bunty shot by goons
सपा प्रत्याशी का घायल बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान हुआ। सिकंदरारऊ को छोड़कर अन्य स्थानों पर मतदान शांतिपूर्वक हो गया। सिकंदरारऊ में मतगणना के दौरान जब सपा और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के बराबर वोट आ गए तो वहां जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर तोड़-फोड़ भी की। 



रोडवेज की कई बसों सहित अन्य वाहनों में तोड़-फोड़ की गई। मतगणना के दौरान सिकंदरारऊ में उपद्रव के बाद शनिवार की देर शाम सपा कार्यालय के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


इस दौरान पथराव व फायरिंग में कई लोग घायल हो गए। सपा प्रत्याशी सुदामा देवी का बेटा बंटी यादव भी पत्थरबाजी में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना के बाद देर तक वहां तनावपूर्ण हालात थे। पुलिस शाम तक स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई थी। वहीं लॉटरी सिस्टम के आधार पर सपा प्रत्याशी सुदामा देवी को विजयी घोषित कर दिया गया। वहां भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप और सुदामा देवी दोनों के 39-39 वोट आए थे।

इधर, चुनाव में हाथरस ब्लॉक से निर्दलीय पूनम पाण्डेय ने भाजपा प्रत्याशी रुखसाना रानी को पराजित किया। सासनी में सदर विधायक हरीशंकर माहौर की पुत्रवधू प्रतिभा कमल ने निर्दलीय आशा रानी को परास्त किया। हसायन में भाजपा के धर्मेंद्र उर्फ पीलू ने निर्दलीय श्वेता सिंह को हराया।

यह प्रत्याशी रहे विजयी-
हाथरस-पूनम पांडेय (निर्दलीय)
सासनी-प्रतिभा कमल (भाजपा)
हसायन-धर्मेंद्र (भाजपा)
सिकंदरारऊ-सुदामा देवी (सपा समर्थित)

यह चुने जा चुके हैं निर्विरोध-
मुरसान-रामेश्वर उपाध्याय (भाजपा)
सादाबाद-डॉ.रीना चौधरी (रालोद समर्थित)
सहपऊ-रामकिशन (निर्दलीय)


ब्लॉक प्रमुख का बेटा हिस्ट्रीशीटर, कल ही छूटा था जमानत पर
सिकंदरारऊ से सपा समर्थित नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सुदामा देवी का बेटा बंटी यादव की कोतवाली एटा में हिस्ट्रीशीटर खुली हुई है और उस पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। छह जुलाई को सिकंदराराऊ पुलिस ने उसे एक बीडीसी सदस्य के अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह शुक्रवार को ही जमानत पर रिहा हुआ है।


आज मतगणना के दौरान हुए पथराव और फायरिंग में बंटी और कई  पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि बंटी हिस्ट्रीशीटर है और उस पर दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं। पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और 35 उपद्रवी पुलिस की हिरासत में हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed