{"_id":"697104d9c79fc3a8de0a815b","slug":"signature-campaign-to-start-trauma-centre-in-sikandra-rao-hathras-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सिकंदराराऊ में नौ वर्ष से बनकर तैयार, ट्राॅमा सेंटर चालू हो..सैकड़ों लोगों ने किए अपने हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सिकंदराराऊ में नौ वर्ष से बनकर तैयार, ट्राॅमा सेंटर चालू हो..सैकड़ों लोगों ने किए अपने हस्ताक्षर
Wed, 21 Jan 2026 10:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:25 PM IST
सार
नौ साल से बनकर तैयार ट्रॉमा सेंटर को शुरू कराने के लिए ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक ट्राॅमा सेंटर शुरू नहीं होता, तब तक यह जन आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर चालू कराने के लिए गांवों में हस्ताक्षर अभियान चलाते ग्रामीण
- फोटो : स्वयं
विस्तार
सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में नौ वर्ष से ट्राॅमा सेंटर का भवन बनकर तैयार खड़ा है, लेकिन डॉक्टर, स्टाफ और अन्य संसाधन नहीं होने से इसका संचालन नहीं हो रहा है। इसको चालू करने की मांग को लेकर क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान जारी है, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
20 जनवरी को चौथे दिन गांव भैंसमई, निजरा गोकुलपुर और खिजरपुर गांवों में व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला। सैकड़ों ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर कर इसको तत्काल चालू कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
सपा नेता एवं पूर्व एमएलसी डॉ.राकेश सिंह राणा ने कहा कि बीते नौ वर्षों से ट्रॉमा सेंटर की इमारत तैयार है, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण इसे संचालित नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भवन मौजूद है, तो स्टाफ, उपकरण और सुविधाएं क्यों नहीं दी जा रही हैं? यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा।
विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान में शामिल ग्रामीणों ने एक स्वर में ट्राॅमा सेंटर को शीघ्र चालू कराने की मांग उठाई। कहा कि जब तक ट्राॅमा सेंटर शुरू नहीं होता, तब तक यह जन आंदोलन जारी रहेगा। प्रमुख रूप से मनोज उपाध्याय, अशोक पुंढीर, मनोज पुंढीर, प्रमोद चौहान, बब्बू पुंढीर, अनिल पुंढीर आदि ने हस्ताक्षर कर ट्रामा सेंटर चालू कराने की मांग उठाई।