{"_id":"5bc61302bdec22693f5f54bd","slug":"sib-team-raid-at-a-factory-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध फर्म को ई-बे बिल कटने के मामले में एसआईबी ने की छापेमारी, व्यापारियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध फर्म को ई-बे बिल कटने के मामले में एसआईबी ने की छापेमारी, व्यापारियों में मची खलबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
आईटी रेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने मंगलवार को शहर के एक कारोबारी के यहां छापेमारी की। इस छापेमारी से शहर के अन्य व्यापारियों में खलबली मच गई। इस छापेमारी के दौरान टीम ने फर्म के दस्तावेजों को चेक किया। वही मौके पर फर्म स्वामी के न मिलने के कारण फर्म के दस्तावेजों को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई एक ई-वे बिल प्रकरण को लेकर की गई थी।
विज्ञापन
एसआईबी वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अमित मोहन शर्मा के नेतृत्व में पसरट्टा बाजार स्थित एक फर्म पर छापेमारी की गई। टीम में मौजूद एसिस्टेंट कमिश्नर ईशा गौतम ने बताया कि बिहारी जी एग्रो कंपनी की ओर से एक संदिग्ध फर्म से ई-वे बिल के माध्यम से खरीद की गई थी। इसी आधार पर टीम जांच के लिए आई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल दस्तावेजों को सील कर दिया गया है। जांच में अभी संदिग्ध फर्म को भी चेक किया जाएगा। छापेमारी के दौरान दुकान स्वामी मौके पर नहीं मिल सके है। उनके द्वारा एक प्रतिनिधि को भेज दिया गया है। इस प्रतिनिधि की देखरेख में कार्रवाई की गई है। अभी इस मामले में जांच चल रही है। इस कार्रवाई को लेकर पूरे शहर के कारोबारियों में खलबली मची रही। यह कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली।
विज्ञापन