फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   shyam teri bansi pagl kar jati hai

... श्याम तेरी बंसी पागल कर जाती है

Sat, 10 Sep 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
shyam teri bansi pagl kar jati hai
एक रात कन्हैया से बात कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करतीं सदर विधायक अंजुला माहौर। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित मेला पंडाल में एक रात कन्हैया से बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भजन गायक ब्रजराज सिंह लक्खा के पहुंचते ही पंडाल का वातावरण ही कृष्णमय हो गया। श्याम मुरली को बजाने आजा, खुले गए सारे ताले क्या बात हो गई, श्याम तेरी बंशी पागल कर जाती है, खाटू वाले श्याम मन चसखा तेरी यारी का आदि भजनों की प्रस्तुति सुनाकर लक्खा जी ने समां बांध दिया।
खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। गायक बंटू शर्मा ने जहां विराजे राधा रानी अलबेली सरकार, ये मेरी अर्जी है, मैं वैसी बन जाऊं जो तेरी मर्जी है सुनाकर सभी को कृष्ण की भक्ति के रंग में रंग दिया। कन्हैया के भजनों के बीच बीच में मयूर नृत्य, रास मंडल, फूलों की होली आदि सुंदर सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी आगंतुकों का तिलक, बैज मुकुट व पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन हाथरस सदर विधायक अंजुला माहौर, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने किया। मौके पर जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, सीता बहन, भरतपुर से आई आगरा जोनल सह प्रभारी राजयोगिनी कविता बहन, उपजिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, मुरसान के पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा ने फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलन और राधा कृष्ण के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीके भावना बहन, सीता दीदी, अशोक कपूर, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, शरद अग्रवाल, बहन मालती अग्रवाल, नत्थीलाल पाराशर, दिलीप कुमार डब्बू, सीमा, मीना, सुनीता आदि थीं। संचालन अतुल आंधीवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed