फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shuttering of the school verandah fell

Hathras: निर्माणाधीन स्कूल की छत गिरी, पिलर भी ढहे, पांच मजदूर घायल, हादसे की सूचना पर दौड़े अफसर

Fri, 28 Nov 2025 04:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 04:54 PM IST
सार

दोपहर लगभग 1.45 बजे तक एक तिहाई काम ही हो पाया था कि वजन के कारण शटरिंग भरभराकर गिर गई। ऊपर काम कर रहे मजदूर छत के साथ नीचे गिर गए। मिस्त्री व निर्माण कार्य देख रहे लोग वहां से भाग गए। तेज धमाके जैसी आवाज से स्कूल परिसर व आसपास अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Shuttering of the school verandah fell
स्कूल के बरामदे की गिरी हुई शटरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सहपऊ के गांव नगला रमजू में 28 नवंबर की दोपहर को निर्माणाधीन संविलियन विद्यालय के बरामदे की छत गिरने से अफरा-तफरी मच गई। शटरिंग, सरिया के जाल व ताजा कंक्रीट की चपेट में आने से पांच मजदूर घायल हो गए, जिनमें एक को गंभीर चोटें आईं। घटना के समय स्कूल संचालित था तथा कुछ ही दूरी पर बच्चे पढ़ रहे थे। मौके पर भगदड़ मच गई। प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा छानबीन की। 

विज्ञापन


यह गांव ग्राम पंचायत मढ़ापिथू के अंतर्गत आता है। विद्यालय भवन बच्चों की संख्या के मुताबिक छोटा व जर्जर होने के कारण परिसर में ही दूसरे विद्यालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को बरामदे की छत डाली जानी थी। इसके लिए तीन मिस्त्री व पांच मजदूर लगाए गए थे। सरिया का जाल व शटरिंग का काम 27 नवंबर को पूरा हो गया था। 
विज्ञापन


28 नवंबर की सुबह कंक्रीट डालने का काम शुरू हुआ। दोपहर लगभग 1.45 बजे तक एक तिहाई काम ही हो पाया था कि वजन के कारण शटरिंग भरभराकर गिर गई। ऊपर काम कर रहे मजदूर छत के साथ नीचे गिर गए। मिस्त्री व निर्माण कार्य देख रहे लोग वहां से भाग गए। तेज धमाके जैसी आवाज से स्कूल परिसर व आसपास अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक मौके पर दौड़े। शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया और घायल मजदूरों को बाहर निकाला। इन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां से एक मजदूर गौरव कुमार निवासी नगला रमजू को आगरा रेफर किया गया। एसडीएम सादाबाद मनीष चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद व इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। विद्यालय पर एकत्रित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया। लोग शुक्र मना रहे थे कि हादसा छुट्टी के समय नहीं हुआ। नाराज अभिभावक छुट्टी से पहले ही बच्चों को घर ले गए। 

निर्माणाधीन विद्यालय के बरामदे की छत गिरी है। यहां शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था। बच्चे काफी दूर थे, फिर भी निर्माण कार्य में लापरवाही प्रतीत हो रही है। इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी और कमी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। -मनीष चौधरी, एसडीएम सादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed