फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shri Ram Barat in Hathras City

Ram weds Sita: दूल्हा बने चारों भाई, शहरवासियों ने पलकें बिछाईं, धूमधाम से निकली श्रीराम बरात

Fri, 12 Dec 2025 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Dec 2025 10:46 PM IST
सार

चारों दूल्हा सरकार प्रभु श्रीराम, भरतजी, लक्ष्मण जी और शत्रुघ्न जी के स्वरूप घोड़ों पर सवार थे। इनका दर्शन करने के लिए शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया और आरती उतारी।

विज्ञापन
Shri Ram Barat in Hathras City
अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर से निकाली गई राम बरात में झूमते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर का माहौल 12 दिसंबर की शाम को भगवान श्रीराम की भक्ति में सराबोर हो गया। मौका था, श्रीरामदरबार प्रभात फेरी संकीर्तन मंडल एवं श्रीराम दरबार प्रबंधक समिति के तत्वाधान में सीताराम विवाह का। इस मौके पर शहर में धूमधाम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनके तीनों अनुजों की बरात धूमधाम से निकाली गई। 

विज्ञापन


बरात की शुरुआत शहर के अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर से गाजे-बाजे के साथ हुई। बरात शहर के मुख्य मार्गाें से होते हुए अलीगढ़ रोड स्थित मंदिर श्रीरामदरबार में सजाई गई जनकपुरी पहुंची। यहां बरात की गर्मजोशी से अगवानी की गई। इस आयोजन के लिए कई दिन पहले से शहर में तैयारियां की जा रही थीं। मंदिर श्रीरामदरबार को शुक्रवार की सुबह से ही सजाए जाने का काम शुरू किया गया। शाम के समय नवग्रह मंदिर से पंडित दिनेश गुरु के नेतृत्व में रामबरात निकाली गई।
विज्ञापन

लीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर से निकाली गई राम बरात में शामिल महिलाएंइसमें चारों दूल्हा सरकार प्रभु श्रीराम, भरतजी, लक्ष्मण जी और शत्रुघ्न जी के स्वरूप घोड़ों पर सवार थे। इनका दर्शन करने के लिए शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया और आरती उतारी। बरात के जनकपुरी पहुंचने पर मंगल गीतों का गायन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ब्राह्मण बालिकाओं का विवाह कराया गया। बरात में जनप्रतिनिधियों के अलावा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी व अधिवक्ता शामिल हुए। मौके पर मनोज बूटिया, सोनिया बूटिया, दीपक बूटिया, संजीव बूटिया, सजल बूटिया, अचल बूटिया, अनिल शर्मा, राकेश बूटिया, सीताराम, उमेश शर्मा, अनूप अग्रवाल, पवन सारस्वत आदि अनेक लोग मौजूद थे। सजल, प्राची, अचल व कियारा सहित बूटिया परिवार के सदस्यों ने बरातियों की खातिरदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed