फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Show cause notice given to five secretaries and heads, warning to two ADOs

Hathras News: पांच सचिवों व प्रधानों को दिया कारण बताओ नोटिस, दो एडीओ को चेतावनी

Mon, 30 Dec 2024 11:46 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 30 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice given to five secretaries and heads, warning to two ADOs
सीएम डैश बोर्ड पर केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग के तहत प्राप्त धनराशि से विकास कार्य कराने में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी ने कार्रवाई की है। डीपीआरओ ने पांच पंचायत सचिवों व संबंधित ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि दो एडीओ पंचायत को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

शासन स्तर से सीएम डैशबोर्ड पर हर माह विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्याें की रैंकिंग जारी की जाती है। इसके आधार पर जिले की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। पंचायतराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्याें के सापेक्ष केंद्र व राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के व्यय की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

समीक्षा में पाया कि पंचायत सचिवों द्वारा अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में राज्य और केंद्र वित्त आयोग के तहत प्राप्त धनराशि खर्च करने में लापरवाही बरती गई है। इस कारण सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग प्रभावित हुई है। डीपीआरओ ने ब्लॉक हसायन में तैनात पंचायत सचिव ईश्वरचंद्र, सत्यवीर सिंह, ब्लॉक हाथरस में तैनात इलशाद अली, मुकेश कुमार, लवकेश सेंगर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए संबंधित ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किए हैं। इधर, हाथरस व हसायन ब्लॉक के एडीओ पंचायत को चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि नियमित रूप से व्यय की समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed