फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shot on cousin in land dispute, youth arrested

Hathras News: जमीन विवाद में चचेरे भाई पर झोंका फायर, युवक गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 30 Oct 2023 12:56 AM IST
सार

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी 37 वर्षीय युवक संजय उर्फ भीमा पुत्र रघुवीर सिंह का अपने चाचा देवेंद्र कुमार के साथ जमीन विवाद काफी समय से चल रहा है। रविवार को देवेंद्र का बेटा अर्जुन खेत पर ट्रैक्टर चला रहा था। तभी जमीन से जुड़ी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Shot on cousin in land dispute, youth arrested
फायर किया - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गांव तेहरा में 29 अक्तूबर को एक युवक ने पारिवारिक जमीन विवाद के चलते अपने चचेरे भाई पर फायर झोंक दिया। फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी 37 वर्षीय युवक संजय उर्फ भीमा पुत्र रघुवीर सिंह का अपने चाचा देवेंद्र कुमार के साथ जमीन विवाद काफी समय से चल रहा है। रविवार को देवेंद्र का बेटा अर्जुन खेत पर ट्रैक्टर चला रहा था। तभी जमीन से जुड़ी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


झगड़ा इतना बढ़ गया कि भीमा ने चचेरे भाई अर्जुन पर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई। कोतवाली चंदपा के अपराध निरीक्षक दलवीर सिंह का कहना है कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त के पास से एक तमंचा, एक खोका और एक कारतूस भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed