{"_id":"605f70a88ebc3edb5373034c","slug":"shopping-on-the-ocassion-of-holi-hathras-news-ali259744861","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
होली पर हाथरस में रंग व पिचकारी की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
होली का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। लिहाजा लोग अब पूरी तत्परता से त्योहार के लिए खरीदारी में जुट गए हैं। शहर के मुख्य बाजारों में शनिवार को लोगों ने त्योहार के लिए पूजा-पाठ और खान-पान के सामान की जमकर खरीदारी की। बाजार में सुबह से शाम तक जाम रहा। जाम के कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। रविवार की रात को आठ बजे किला गेट स्थित बड़ी होली का दहन होगा।
होली के त्योहार को लेकर बाजारों में खासी भीड़ उमड़ रही है। शहर में जगह-जगह चिप्स, पापड़, पिचकारियां, गुलाल और रंग आदि की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में चारपहिया वाहनों के आवागमन के चलते जाम लगा रहा। इस कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों से जूझना पड़ा। शहर के मधुगढ़ी, सादाबाद गेट, होली वाली गली आदि स्थानों पर होली रखी गई। बच्चों ने रंग, गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी की। बच्चों ने कार्टून वाली पिचकारियां ज्यादा पसंद कीं।
रात आठ बजे होगा होलिका दहन
किला गेट स्थित बड़ी होली के प्रबंधक सुरेशचंद्र आंधीवाल के अनुसार बड़ी होली पर होलिका दहन रविवार को रात आठ बजे होगा। यह जानकारी अतुल आंधीवाल ने दी है।