{"_id":"691e264ba474fbd68008de89","slug":"shivams-team-topped-in-kabaddi-and-shamims-team-topped-in-kho-kho-hathras-news-c-56-1-sali1016-140541-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कबड्डी में शिवम और खोखो में शमीम की टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कबड्डी में शिवम और खोखो में शमीम की टीम रही अव्वल
विज्ञापन
सादाबाद इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र द्वारा मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी बालक वर्ग में शिवम चौधरी की टीम ने प्रथम और तरुण शर्मा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में शमीम की टीम प्रथम और बबली की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
इसी क्रम में 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम चौधरी ने प्रथम, आरिफ खान ने द्वितीय, ओमवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कुमारी शमीम ने प्रथम, कुमारी बबली ने द्वितीय, कुमारी निशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद बालक वर्ग में पुष्पेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह ने प्रथम, करण सिंह ने द्वितीय, पुष्पेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कुमारी राधा ने प्रथम, कुमारी प्राची ने द्वितीय व कुमारी नरगिस ने तृतीय स्थान झटका। विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज कुरसंडा वीरेंद्र कुमार शर्मा एवं सादाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक की भूमिका खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार पौनिया व धर्मवीर सिंह ने निभाई। संचालन प्रवक्ता मेवाराम ने किया। इस अवसर पर वंदना दीक्षित ब्लॉक प्रभारी (नेहरू युवा केंद्र, हाथरस), मो. इमरान, कपिल गुप्ता, मो. अखलाक, मो. आरिफ उपस्थित रहे।