{"_id":"64be90b75c66136e9209bd96","slug":"shivalay-echoed-with-har-har-mahadev-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, उमड़े श्रद्धालु, दोपहर तक जलाभिषेक को लगा रहा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, उमड़े श्रद्धालु, दोपहर तक जलाभिषेक को लगा रहा तांता
Mon, 24 Jul 2023 08:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Jul 2023 08:28 PM IST
सार
मन में आस्था की ज्योति जलाए शिव भक्त सुबह से ही महादेव के दरबार में पहुंचने लगे। शाम को शिवालयों में शिव परिवार के मनोहारी शृंगार किए गए। उपवास रखकर श्रद्धालुओं ने मंगल कामना की। मंदिरों में जगह-जगह प्रसाद वितरण के साथ विभिन्न आयोजन हुए।
विज्ञापन
गोपेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिशेक करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। सड़कों पर दिन भर भोलेनाथ के जयकारे सुनाई दिए। मंदिरों में दोपहर तक जलाभिषेक का दौर रहा। मंदिरों में डाक कांवड़ और सादा कांवड़ में लाए गए गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
मन में आस्था की ज्योति जलाए शिव भक्त सुबह से ही महादेव के दरबार में पहुंचने लगे। शाम को शिवालयों में शिव परिवार के मनोहारी शृंगार किए गए। उपवास रखकर श्रद्धालुओं ने मंगल कामना की। मंदिरों में जगह-जगह प्रसाद वितरण के साथ विभिन्न आयोजन हुए।
विज्ञापन
शहर के गोपेश्वर महादेव, कैलाश महादेव, चौबे वाले महादेव, कामेश्वर महादेव, बाबुलनाथ सरकार, चिंताहरण महादेव, बौहरे वाले महादेव आदि शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। छोटे शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए भीड़ रही। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, परिक्रमा आदि के लिए शिव मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रही। शाम को शिव मंदिरों में शिवलिंगों के भव्य शृंगार किए गए।
विज्ञापन
शृंगार दर्शन के लिए मंदिरों में देर रात्रि तक भक्तों का मेला लगा रहा। भक्तों ने भजन-कीर्तन कर आस्था के संगम में डुबकी लगाई। डाक कांवड़ लाने वालों में मनीष कुशवाहा, बिल्लू, चंद्रमोहन, दीपक वार्ष्णेय, बॉबी, इंदल, मोनू, शशि कपूर, सुन्दर, नीरज, मनीष, हेमंत आदि थे।