फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   shiv devotee perform jlabhishek on shivling

शिवालयों पर शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 28 Jul 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
shiv devotee perform jlabhishek on shivling
शिवालय में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार को नगर और क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जयकारे के साथ जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए काफी कम श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे।
गत छह जुलाई से शुरू हुए इस सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। चौथे सोमवार को हर-हर महादेव.. ओम नम: शिवाय के जयकारे लगाते शिव भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कस्बे के शिव मंदिरों पर काफी कम संख्या में शिव भक्त पहुंचे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बने शिवालयों पर भी अधिक भीड़ दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

गांव मिढ़ावली के वनखंडी महादेव मंदिर पर शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कोरोना संक्रमण की आशंका और प्रशासन की अपील को देखते हुए अधिकांश लोगों ने घरों में ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने दूध, भांग, गंगाजल, मधु, ईख, बेलपत्र, धतूर और आक के फूल चढ़ाकर कोरोना से मुक्ति की भी गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed