फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shirdhi , Trimbakeshwar , will travel to Saturn Singnapur

शिरढ़ी, त्रयम्बकेश्वर, शनि शिंगणापुर की करेंगे यात्रा

Sat, 09 Apr 2016 12:03 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शासन द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ एवं मूल निवासियों को सरकारी खर्चे पर शिरढ़ी, त्रयम्बकेश्वर एवं शनि शिंगणापुर (महाराष्ट्र) की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि प्रदेश में स्थायी रूप से निवास करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के सहयोग से शिरढ़ी, त्रयम्बकेश्वर एवं शनि शिंगणापुर (महाराष्ट्र) की निशुल्क तीर्थ यात्रा, शासकीय व्यय पर कराए जाने की स्वीकृति राज्यपाल द्वारा प्रतिबंधों/प्राविधानों के अधीन दी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रदेश के वरिष्ठ एवं मूल निवासियों के लिए अनुमन्य होगी। यह यात्रा आईआरसीटीसी द्वारा कराई जाएगी। चयनित यात्रियों के एक विशेष रेलगाड़ी द्वारा, जिसे आईआरसीटीसी द्वारा रेलवे से वार्टर किया जाएगा, लखनऊ से शिरढ़ी, त्रयम्बकेश्वर एवं शनि सिंगनापुर (महाराष्ट्र) तक यात्रा कराई जाएगी। इस यात्रा के लिए चयनित यात्रियों को यात्रा के दौरान सामान्य श्रेणी की सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान ट्रेवल किट उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों को उनके गृह जिले से लखनऊ तक आने-जाने की नि:शुल्क व्यवस्था उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगा सिर्फ शाकाहारी खाना
यात्रियों को नियत मेन्यु, जिसमें सुबह की चाय, सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम की चाय एवं रात का खाना सम्मिलित है, उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों को सिर्फ  शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। गाड़ी के प्रत्येक कोच में एक टूर सहघर की व्यवस्था रहेगी, जो यात्रियों की देखभाल, उनकी समस्याओं का तुरंत निस्तारण, सूचना एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

रेल कोच में यह सुविधाएं मिलेंगी
प्रत्येक कोच में एक निशुल्क सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था रहेगी। स्टेशन पर एवं ट्रेन में किसी सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस की मदद ली जा सकती है। पूरी ट्रेन की साफ-सफाई, विशेष रूप से टॉयलेट की सफाई के लिए उपयुक्त व्यवस्था रहेगी। ट्रेन में कुल एक हजार यात्रियों के लिए बर्थ आरक्षित रहेगी। प्रत्येक स्लीपर कोच में एक बर्थ सुरक्षा कर्मी एवं एक बर्थ टूर सहचर के लिए निर्धारित की जाएगी। एक केबिन (छह बर्थ आईआरसीटीसी स्टाफ के लिए आरक्षित होंगी)। आईआरसीटीसी द्वारा प्रत्येक यात्री का यात्रा दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।

26 अप्रैल से एक मई तक यात्रा 
यात्रा 26 अप्रैल से एक मई तक प्रस्तावित है। इसके लिए इच्छुक इच्छुक यात्री वेबसाइट पर अपना आवेदन सभी संबंधित अभिलेखों सहित अपलोड कर 15 अप्रैल तक दे सकते हैं। अन्य इच्छुक यात्री अपना आवेदन मूल रूप में सभी संबंधित और वांछित अभिलेखों सहित डीएम को विलंबतम 10 अप्रैल तक उपलब्ध करा सकते हैं। आवेदन के साथ आवेदक द्वारा, सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त निवास प्रमाण पत्र या पहचान पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र एवं यात्रा की उपयुक्तता के लिए यात्री द्वारा स्वयं की शारीरिक दक्षता के संबंध में अपने जिले के चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रदत्त स्वस्थ्यता प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो अनिवार्य रूप से मूलरूप में प्रस्तुत किया जाना होगा। 


एक हफ्ते के भीतर मांगे आवेदन
सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वह अपनी तहसील से इच्छुक यात्रियों के प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप में प्राप्त कर उनकी संवीक्षा कर निर्धारित चयन मानकों के अनुसार वरिष्ठतम यात्रियों की सूची एक सप्ताह के अदर प्रत्येक दशा में डीएम कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed