फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shefali's fork saw the crowd uncontrollable

शेफाली का कांटा डांस देखकर भीड़ हुई बेकाबू

Wed, 13 Sep 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Wed, 13 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
 Shefali's fork saw the crowd uncontrollable
शेफाली - फोटो : Amar Ujala
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज में मंगलवार की रात सुर, लय और ताल के संगम में डूब गई। मौका था, पंजाबी दरबार का। तीसरी बार मेले में परफॉर्म करने आईं महशूर आयटम गर्ल शेफाली जरीवाला की अदाएं देखने के लिए जबर्दस्त भीड़ उमड़ी।  आसपास के पेड़ों की शाखाओं और एंगल तक पर भीड़ चढ़ गई। डांस के दौरान बेकाबू भीड़ ने काफी उत्पात मचाया और कुर्सियों भी उठाकर फेंक दी।
विज्ञापन


भीड़ को काबू पाने के लिए पुलिस को मशक्कत करना पड़ी
शेफाली जरीवाला का डांस देखने के लिए उतावली भीड़ ने मेला पंडाल की व्यवस्थाओं को कई बार उजाड़ दिया। भीड़ को संभालने के लिए देर रात तक सुरक्षा कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। घुड़सवार पुलिस भी भीड़ के बीच सक्रिय नजर आई। भीड़ को देखते हुए पंडाल में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन


देर रात एक तरफ पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी के छोटे भाई जोगिंदर सिंह जिंदू ने अपनी जोशीली आवाज में पंजाबी गीतों की लड़ी पेश कर पूरे पंडाल को भंगड़ा करने पर मजबूर कर दिया। सतरंगी रोशनी में सराबोर मंच पर उतरीं कांटा लगा से चर्चा में आईं आयटम गर्ल शेफाली जरीवाला ने भी अपनी अदाओं से पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात पंजाबी दरबार का उद्घाटन डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी सुशील घुले, सांसद राजेश दिवाकर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, एफसीआई के सदस्य अविन शर्मा ने किया।इस मौके पर पूर्व विधायक राजवीर गहलवाल आदि भी मौजूद थे।  संयोजक बृजेश शुक्ला ने सभी अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर जोशीला स्वागत किया। मेरठ जिले के गांव चरोंदा की जेनम खान को सम्मानित किया गया। वे गांव की पहली लड़की हैं, जिसने हाईस्कूल से ऊपर तक की पढ़ाई की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनम को दो बार तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव और एक बार मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ और एक बार राज्यपाल राम नाईक ने सम्मानित किया है। जेनम ने गांव में कॉलेज खुलवाया है और लड़कियों को पढ़ाने का जिम्मा उठा रही है। राष्ट्रगान की प्रस्तुति के बाद डांसिंग ग्रुप ने परंपरागत वेषभूषा में गणेश वंदना की। इसके बाद गिद्दा- भंगड़ा हुआ। देर रात तक रंगारंग प्रस्तुतियों का यह सिलसिला चला और हजारों की भीड़ इन प्रस्तुतियों पर झूमती रही।




-------

बेरिकेडिंग के अंदर घुसने पर नोक-झोंक
हाथरस। कार्यक्रम स्थल पर बेरिकेडिंग के अंदर घुसने को लेकर कई लोगों की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोक-झोंक हुई, जिससे हंगामा भी खड़ा हो गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी इन्हें अंदर जाने से रोक रहे थे, लेकिन हर कोई अंदर घुसकर करीब से प्रस्तुतियों को देखने के लिए उतावला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed