फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shanu arrested in a police encounter

Hathras: ढाबे के पास फायरिंग का मुख्य आरोपी व 25 हजार इनामी शानू पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैरों में लगी गोली

Sun, 05 Jul 2026 01:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 05 Jul 2026 01:46 PM IST
सार

पुलिस ने 3 जुलाई को 25,000 रुपये के इनामी मोना ठाकुर को गिरफ्तार किया था। मोना ठाकुर को पुलिस मुठभेड़ के बाद जेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर शानू की लोकेशन मिली।

विज्ञापन
Shanu arrested in a police encounter
शानू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस गेट क्षेत्र में कैलाश ढाबे के पास हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी शानू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 25,000 रुपये के इनामी शानू के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई एसओजी टीम, थाना हाथरस जंक्शन और थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

विज्ञापन


18 जून को थाना हाथरस गेट पर कैलाश ढाबे पर फायरिंग की सूचना मिली थी। छोटू राणा और उसके साथियों तथा शानू और उसके साथियों के बीच यह घटना हुई थी। इस संबंध में थाना हाथरस गेट पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 04 पुलिस टीमों का गठन किया। एसओजी और सर्विलांस टीम को भी इस कार्य में लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक ने घटना में शामिल 06 आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25,000-25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन


पहली गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
पुलिस टीमों को 3 जुलाई में एक बड़ी सफलता मिली। 25,000 रुपये के इनामी मोना ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। मोना ठाकुर को पुलिस मुठभेड़ के बाद जेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर शानू की लोकेशन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शानू की गिरफ्तारी और बरामदगी
मुखबिर ने बताया कि 25,000 रुपये का इनामी शानू अलीगढ़-आगरा हाईवे से अपने गांव गंगचौली जा रहा है। इस सूचना पर एसओजी टीम, थाना हाथरस जंक्शन और थाना हाथरस गेट पुलिस ने घेराबंदी की। दयानतपुर नहर के पास पुलिस और शानू के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में शानू के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।


शानू का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी शानू पुत्र मुकेश मास्टर गंगचौली, थाना हाथरस जंक्शन, जनपद हाथरस का निवासी है। शानू के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इन मामलों में मारपीट और एससी/एसटी एक्ट जैसी संगीन धाराएं शामिल हैं। थाना हाथरस गेट पुलिस शानू की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed