फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sewer cleaner arrested with flag pole

Hathras News: ध्वज लगे डंडे से की नाली साफ, 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोप गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 10:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 10:16 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें एक व्यक्ति डंडे में बंधे ध्वज से नाली साफ करते हुए दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
Sewer cleaner arrested with flag pole
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

ध्वज लगे डंडे से नाली साफ करने के मामले में कूपा गली निवासी भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रमुख हर्ष वर्मा पुत्र अरुण वर्मा ने कोतवाली में राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1964 की धारा दो व अन्य कई धाराओं में 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी एक युवक की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि 27 मार्च को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें एक व्यक्ति डंडे में बंधे ध्वज से नाली साफ करते हुए दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इस क्रम में पुलिस ने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान इकबाल पुत्र शब्बाल निवासी कस्बा सादाबाद के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed