{"_id":"66c3ac090a1eb67e9d033aa4","slug":"seven-kanwariyas-injured-in-two-road-accidents-hathras-news-c-56-1-sali1016-118944-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो सड़क हादसों में सात कांवड़िये घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो सड़क हादसों में सात कांवड़िये घायल
Tue, 20 Aug 2024 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव खेमगढ़ी व अगसौली के बीच रविवार की देर रात दो सड़क हादसों में छह कांवड़िये घायल हो गए। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह तथा सीओ श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इधर, गंभीर रुप से घायल कांवड़िया के स्वास्थ्य की जानकारी न मिलने पर कांवड़िये सड़क पर बैठ गए।
एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव पिलखतरा निवासी कुछ युवक बाइकों पर कांवड़ में गंगाजल लेने सोरों के गंगाघाट जा रहे थे। रात्रि 10 बजे के लगभग जैसे ही वह गांव खेमगढ़ी के निकट पहुंचे। तभी सोरों से अस्थि विसर्जन करके आ रही टाटा मैजिक गाड़ी ने बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में रमेश पुत्र सतीशचंद्र घायल हो गए और हिमांशु निवासी पिलखतरा एटा को गंभीर चोटें आई। सीएचसी सिकंदराराऊ से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इधर, खेमगढ़ी के निकट बाइक भिड़ने के चलते कौशल पुत्र एदल सिंह निवासी भोपतपुर हाथरस, विवेक पुत्र वीरेंद्र सिंह, दीपक पुत्र यतेंद्र सिंह, योगेश पुत्र अरविंद उपाध्याय नगला बिहारी सहपऊ, रमेश पुत्र सतीश चंद्र शर्मा घायल हो गए। संवाद