फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Seven drivers who passed through the gate arrested

Hathras: फाटक के नीचे से निकलना पड़ा भारी, सात वाहन चालक अरेस्ट, रेलवे एक्ट में हुई कार्रवाई

Sat, 09 Sep 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 09 Sep 2023 12:39 AM IST
सार

दोपहर लगभग 12:30 बजे एक ट्रेन को पास करने के लिए बागला कॉलेज फाटक को बंद किया गया। फाटक बंद होने पर सामान्य रूप से फाटक के नीचे से निकल रहे वाहन चालकों को आरपीएफ की टीम ने धरपकड़ शुरू कर दी। कुछ मिनटों के अभियान में ही 7 लोगों को आरपीएफ ने अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Seven drivers who passed through the gate arrested
बंद रेलवे फाटक पार करते हुए पकड़े गए लोगों को छुड़ाने पहुंचे उनके परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के बीचों बीच गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर बने फाटकों के नीचे से निकला रेलवे एक्ट के अनुसार अपराध है, लेकिन इस पर कार्रवाई न किए जाने से वाहन चालक सामान्य रूप से फाटक के नीचे से निकलते हैं। शुक्रवार को बागला कॉलेज फाटक के नीचे से निकलने वाले कुछ वाहन चालकों को ये भारी पड़ गया। आरपीएफ ने कुछ मिनटों के लिए अभियान चलाकर सात वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दोपहर लगभग 12:30 बजे एक ट्रेन को पास करने के लिए बागला कॉलेज फाटक को बंद किया गया। फाटक बंद होने पर सामान्य रूप से फाटक के नीचे से निकल रहे वाहन चालकों को आरपीएफ की टीम ने धरपकड़ शुरू कर दी। कुछ मिनटों के अभियान में ही 7 लोगों को आरपीएफ ने अपने कब्जे में ले लिया। सभी को रेलवे एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद अपनों को छुड़ाने के लिए आरपीएफ थाना हाथरस सिटी पर लोगों का तांता लग गया। लोगों का आरोप था कि आरपीएफ द्वारा सिर्फ अपना लक्ष्य पूरा करने के उद्देशय से अनावश्यक कार्रवाई की गई है। क्योंकि आरपीएफ की ओर से फाटक पार न करने को लेकर जागरुकता अभियान जैसी कार्रवाई कभी नहीं की गई। आरपीएफ प्रभारी हाथरस सिटी रणजीत यादव ने बताया कि कुल सात लोगों को जमानत पर रिहा किया गया है, इन्हें शनिवार को रेलवे कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed