फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   server down, copy of Khasra-Khatauni is not available

परेशानी: सर्वर ठप, नहीं मिल रही खसरा-खतौनी की नकल, हाथरस-सासनी तहसील में चक्कर काट रहे लोग

Thu, 24 Apr 2025 05:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 05:44 PM IST
सार

तहसीलदार चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कई दिन से सर्वर में समस्या चल रही है। कोई काम नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
server down, copy of Khasra-Khatauni is not available
हाथरस तहसील में खसरा-खतौनी की नकल लेने के लिए लगी कतार - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले की हाथरस और सासनी तहसील में भूलेखों की नकल देने वाला पोर्टल पिछले दो दिन से ठप है। 23 अप्रैल को यह पोर्टल कुछ देर के लिए चालू हुआ, लेकिन इसकी गति बहुत धीमी थी। इस कारण यहां नकल लेने आए ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी ग्रामीण तो इंतजार करके ही लौट गए।

विज्ञापन


लोगों ने अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की, लेकिन वह भी उनकी समस्या का समाधान नहीं करा पाए। न्यायालय के वादों का पोर्टल भी ठप होने के कारण नए वाद भी दर्ज नहीं किए जा पा रहे। दोनों तहसीलों में 10 से 12 वाद दर्ज होने के लिए लंबित हैं। सोमवार और मंगलवार को तो पोर्टल पूरी तरह ठप रहा था, जिससे भूलेखों की नकल से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इन कार्याें के लिए तहसील में आ रहे लोग मायूस होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


23 अप्रैल को लोग इस उम्मीद से तहसील में आए थे कि आज उन्हें नकल मिल जाएगी। पोर्टल चालू भी हो गया, लेकिन इसकी गति इतनी धीमी रही कि लोगों को नकल लेने के लिए एक-एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। तहसीलदार चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कई दिन से सर्वर में समस्या चल रही है। कोई काम नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल कई दिन से परेशान कर रहा है। कई दिन से यहां भू लेखों की नकल लेने आ रहा हूं, लेकिन नकल नहीं मिल पा रही। आज कुछ देर के लिए पोर्टल चला है, लेकिन इसकी गति धीमी होने से नकल नहीं निकल पा रही।-प्रबल प्रताप सिंह निवासी अलीगढ़ रोड।


दो दिन से तहसील के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन खतौनी की नकल नहीं मिल पा रही। आज आया तो पता चला कि पोर्टल पर काम हो रहा है, लेकिन गति इतनी धीमी है कि एक घंटे से कतार में लगने के बावजूद नंबर नहीं आया है।-ज्ञान मोहम्मद निवासी गांव चिंतागढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed