{"_id":"67defcbc8aa5a7cc6e05cc00","slug":"servant-raped-owner-wife-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News : नौकर ने मालिक की पत्नी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News : नौकर ने मालिक की पत्नी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल
Sun, 23 Mar 2025 12:38 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:38 AM IST
सार
दुकान मालिक का आरोप है कि जब उनकी पत्नी दुकान की तीसरी मंजिल पर कुछ सामान लेने गई, तभी नौकर ने पत्नी को बदनीयत से पकड़ लिया। आरोपी ने उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र में दुकान में काम करने वाले नौकर ने मालिक की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ढकपुरा रोड निवासी राहुल कश्यप सदर कोतवाली क्षेत्र में एक परचून की दुकान पर काम करता था। दुकान मालिक का आरोप है कि जब उनकी पत्नी दुकान की तीसरी मंजिल पर कुछ सामान लेने गई, तभी नौकर ने पत्नी को बदनीयत से पकड़ लिया। आरोपी ने उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन